Sst chapter 1

 **अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answers)**


**1. फ्रांस में नेपोलियन संहिता किस वर्ष लागू की गई?**

उत्तर: 1804 ई. में।


**2. बलूत वृक्ष किसका प्रतीक माना जाता है?**

उत्तर: वीरता का।


**3. नेपोलियन बोनापार्ट को फ्रांस का सम्राट कब घोषित किया गया?**

उत्तर: 1804 ई. में।


**4. नेपोलियन ने सुचारू शासन व्यवस्था के लिए क्या बनाई?**

उत्तर: आचार संहिता (सिविल कोड)।


**5. फ्रांसीसी गणराज्य का प्रतिनिधित्व करने वाला रूपक कौन है?**

उत्तर: मारीआन।


**6. 1789 ई. में फ्रांस की क्रांति के समय किसका शासन था?**

उत्तर: राजा लुई सोलहवें (लुई XVI) का।


**7. फ्रांस की क्रांति कब हुई?**

उत्तर: 1789 ई. में।


**8. 'यंग इटली' सोसाइटी की स्थापना किसने की थी?**

उत्तर: मेत्सिनी ने।


**9. भूमिगत संगठन 'यंग इटली' और 'यंग यूरोप' की स्थापना किसने की?**

उत्तर: मेत्सिनी ने।


**10. इन संगठनों का उद्देश्य क्या था?**

उत्तर: नेपोलियन युद्धों के दौरान हुए बदलावों को खत्म करना।


**11. विस्मार्क जर्मनी का चांसलर कब बना?**

उत्तर: 1871 ई. में।


**12. 'दि स्पिरिट ऑफ लॉ' पुस्तक के लेखक कौन थे?**

उत्तर: मॉन्टेस्क्यू।


**13. वियना संधि कब हुई थी?**

उत्तर: 1815 ई. में।


**14. फ्रेडरिक सॉरयू किस देश से संबंधित था?**

उत्तर: फ्रांस से।


**15. आँखों पर पट्टी बांधे और तराजू लिये महिला किस बात का प्रतीक है?**

उत्तर: न्याय का।


**16. बूर्बों (बूर्वी) राजवंश का शासन किस देश में था?**

उत्तर: फ्रांस में।


**17. मारीआन किस देश के राष्ट्रवाद की प्रतीक थी?**

उत्तर: फ्रांस की।


**18. वियना सम्मेलन का आयोजन किस वर्ष हुआ?**

उत्तर: 1815 ई. में।


**19. काउंट कावूर को विक्टर इमैनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया?**

उत्तर: प्रधानमंत्री के पद पर।


**20. स्त्री-पुरुष की समानता पर आधारित विचारधारा को क्या कहते हैं?**

उत्तर: नारीवाद।


**21. जर्मनी को एकजुट करने में किसने अहम भूमिका निभाई?**

उत्तर: ऑटो वॉन बिस्मार्क ने।


**22. इटली के एकीकरण आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?**

उत्तर: काउंट कैमिलो दे कावूर ने।


**23. जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने कौन-सी नीति अपनाई?**

उत्तर: रक्त और लौह (खून और खड्ग) की नीति।


**24. यूनान को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता कब मिली?**

उत्तर: 1832 ई. में।


**25. सार्डिनिया-पीडमॉण्ट का शासक कौन था?**

उत्तर: विक्टर इमैनुएल द्वितीय।


**26. शुल्क संघ 'जॉलवेराइन' की स्थापना किसकी पहल पर हुई?**

उत्तर: प्रशा की पहल पर।


**27. जर्मनी का एकीकरण कब पूरा हुआ?**

उत्तर: 1871 ई. में।


**28. 'विश्वकोष' नामक ग्रंथ की रचना किसने की?**

उत्तर: नेकर ने।


**29. बास्तील किले का पतन कब हुआ?**

उत्तर: 1789 ई. में।


**30. 1815 के वियना सम्मेलन की मेजबानी किसने की?**

उत्तर: मैटरनिख ने।


---


**लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answers)**


**1. राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं?**

उत्तर: राष्ट्रवाद किसी भी देश के लोगों की साझा पहचान है। जब एक ही इलाके में रहने वाले लोग खुद को एक जैसी संस्कृति, इतिहास और धर्म से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं, तो इसे राष्ट्रवाद कहते हैं।


**2. ज्युसेपे मेत्सिनी कौन था?**

उत्तर: ज्युसेपे मेत्सिनी इटली का एक महान क्रांतिकारी था। उसने 'यंग इटली' और 'यंग यूरोप' जैसे संगठन बनाए।


**3. काउंट कैमिलो दे कावूर कौन था?**

उत्तर: वह इटली के सार्डिनिया-पीडमॉण्ट राज्य का प्रधानमंत्री था। उसने इटली को एक करने वाले आंदोलन का नेतृत्व किया।


**4. फ्रेडरिक सॉरयू कौन था?**

उत्तर: वह फ्रांस का एक चित्रकार था। 1848 में उसने अपने चित्रों के जरिए स्वतंत्रता, गणतंत्र और राष्ट्र जैसे विचारों को दिखाया।


**5. नेपोलियन बोनापार्ट कौन था?**

उत्तर: नेपोलियन फ्रांस का एक महान सेनापति था। उसने फ्रांस को कई युद्धों में जिताया और बाद में खुद फ्रांस का सम्राट बन गया। उसने एक अच्छी कानून-व्यवस्था (आचार संहिता) भी बनाई।


**6. रूढ़िवादी कौन थे?**

उत्तर: रूढ़िवादी वे लोग थे जो पुरानी परंपराओं जैसे राजतंत्र, चर्च, ऊँच-नीच और परिवार व्यवस्था को बनाए रखना चाहते थे।


**7. जनमत-संग्रह किसे कहते हैं?**

उत्तर: जब किसी इलाके के सभी लोगों से किसी बात को मानने या न मानने के लिए सीधे वोट कराया जाए, उसे जनमत-संग्रह कहते हैं।


**8. निरंकुशवाद से क्या समझते हैं?**

उत्तर: ऐसी सरकार जिस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं होता और जो सेना के बल पर बहुत सख्ती से शासन करती है, उसे निरंकुश सरकार कहते हैं।


**9. यूटोपिया (कल्पनादर्श) क्या है?**

उत्तर: एक ऐसे समाज की कल्पना जो इतना अच्छा है कि उसका सच होना लगभग नामुमकिन है।


**10. 1815 की वियना संधि के उद्देश्य क्या थे?**

उत्तर: युद्ध रोकने के लिए एक व्यवस्था बनाना, हारे हुए देशों से जीते हुए देशों को हर्जाना दिलवाना, फ्रांस और दूसरे राजतंत्रों को फिर से बहाल करना, और गुलामी प्रथा को खत्म करना।


**11. ऑटोमन साम्राज्य क्या था?**

उत्तर: यह 1299 में बना एक तुर्क साम्राज्य था, जिसकी स्थापना उस्मान प्रथम ने की थी। यह पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में फैला था। पहले विश्वयुद्ध में हारने के बाद इसे बाँट दिया गया।


**12. नारीवाद से क्या मतलब है?**

उत्तर: नारीवाद वह विचारधारा है जो स्त्री और पुरुष को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से बराबर मानती है।


**13. उदारवाद से क्या समझते हैं?**

उत्तर: उदारवाद का मतलब है आजादी - कानून के सामने सबकी बराबरी, राजा और चर्च की मनमानी को खत्म करना, और लोगों की चुनी हुई सरकार बनाना।


**14. 'यंग इटली' क्या था?**

उत्तर: यह एक गुप्त क्रांतिकारी संगठन था, जिसे मेत्सिनी ने 1830 के दशक में इटली को एक करने के विचार फैलाने के लिए बनाया था।


**15. रूपक से क्या तात्पर्य है?**

उत्तर: जब किसी विचार जैसे आजादी या न्याय को किसी व्यक्ति या चीज़ के जरिए दिखाया जाता है, तो उसे रूपक कहते हैं।


**16. नृजातीय से क्या समझते हैं?**

उत्तर: एक जैसी नस्ल, जनजाति या संस्कृति से जुड़ी पहचान, जिसे कोई समुदाय अपनी पहचान मानता है।


**17. वियना कांग्रेस कब और किसने आयोजित की?**

उत्तर: 1815 ई. में ऑस्ट्रिया के चांसलर मैटरनिख ने आयोजित की।


**18. बिस्मार्क कौन था? उसकी नीति क्या थी?**

उत्तर: बिस्मार्क जर्मनी का एक महान नेता था। उसने जर्मनी को एक करने के लिए 'रक्त और लौह' (खून और खड्ग) की नीति अपनाई।


**19. वियना संधि की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं?**

उत्तर: (i) नेपोलियन के युद्धों से हुए बदलाव खत्म करना। (ii) बूर्बों वंश को फिर से सत्ता में लाना।


**20. रक्त और लौह की नीति से क्या समझते हैं?**

उत्तर: प्रशा के प्रधानमंत्री बिस्मार्क ने संसद की परवाह किए बिना सेना की ताकत से जर्मनी को एक करने की नीति अपनाई, इसे रक्त और लौह की नीति कहते हैं।


**21. जर्मेनिया से क्या समझते हैं?**

उत्तर: जर्मेनिया एक नारी-रूपक था, जिसे जर्मन राष्ट्र का प्रतीक माना जाता था। उसे बलूत के पत्तों के मुकुट से सजाया जाता था क्योंकि यह वीरता का प्रतीक है।


**22. मारीआन से क्या समझते हैं?**

उत्तर: मारीआन एक नारी-रूपक थी, जिसे फ्रांस में स्वतंत्रता और गणतंत्र का प्रतीक माना जाता था। इसकी मूर्तियाँ चौराहों पर लगाई गईं ताकि लोग राष्ट्रीय एकता याद रखें।


---


**दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answers)**


**1. इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन करें।**

उत्तर:

- इटली पहले कई छोटे-छोटे राज्यों में बँटा हुआ था।

- सार्डिनिया-पीडमॉण्ट के राजा विक्टर इमैनुएल द्वितीय ने इटली को एक करने की जिम्मेदारी ली।

- उनके प्रधानमंत्री कावूर ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया।

- कावूर ने फ्रांस से चतुराई से एक संधि की, जिससे 1859 में ऑस्ट्रिया को हराने में मदद मिली।

- ज्युसेपे गैरीबॉल्डी ने अपने सशस्त्र साथियों के साथ इस लड़ाई में हिस्सा लिया।

- 1860 में दक्षिण इटली और सिसिली पर कब्जा हो गया।

- अंत में 1861 में विक्टर इमैनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया।


**2. उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या मतलब था? उन्होंने किन विचारों को बढ़ावा दिया?**

उत्तर: 1848 की क्रांति का मतलब था एक ऐसा स्वतंत्र देश बनाना जहाँ सबको बराबर कानून और आजादी मिले।


राजनीतिक विचार:


- संविधान, प्रेस की आजादी और संगठन बनाने की आजादी।

- राजा और चर्च की मनमानी खत्म करना।


सामाजिक विचार:

- सभी नागरिकों को बराबरी देना।

- महिलाओं को (जो उस समय पिता और पति के अधीन मानी जाती थीं) राजनीतिक अधिकार न मिलना एक बड़ा मुद्दा था।


आर्थिक विचार:

- बाजार को आजाद रखने की माँग।

- सामान और पैसे के आने-जाने पर सरकारी रोक हटाने की माँग।


**3. मारीआन और जर्मेनिया कौन थीं? इनका क्या महत्व था?**

उत्तर: फ्रांस की क्रांति के समय कलाकारों ने आजादी और एकता जैसे विचारों को दिखाने के लिए नारी-रूपकों का इस्तेमाल किया।

- फ्रांस में इसके लिए 'मारीआन' नाम की महिला-मूर्ति बनाई गई। उसे लाल टोपी, तिरंगा और कलगी के साथ दिखाया गया। उसकी मूर्तियाँ चौराहों पर लगाई गईं ताकि लोग एकता याद रखें।

- जर्मनी में इसी तरह 'जर्मेनिया' को राष्ट्र का प्रतीक माना गया। उसे बलूत के पत्तों के मुकुट से सजाया गया क्योंकि जर्मनी में बलूत वीरता का प्रतीक है।


**4. नेपोलियन ने अपने शासित क्षेत्रों में शासन को कुशल बनाने के लिए क्या बदलाव किए?**

उत्तर: फ्रांसीसी क्रांति (1789-1815) के दौरान जहाँ भी फ्रांसीसी सेना गई, वहाँ राष्ट्रवाद का विचार फैला। नेपोलियन ने हॉलैंड, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, इटली और जर्मनी जैसे इलाकों में वही सुधार किए जो उसने फ्रांस में किए थे। इसे 1804 का सिविल कोड (नेपोलियन कोड) कहा जाता है।


मुख्य सुधार:

- जन्म के आधार पर मिलने वाले विशेषाधिकार खत्म किए गए, कानून के सामने सब बराबर हो गए।

- संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित किया गया।

- सामंती व्यवस्था खत्म हुई, किसानों को जागीरदारी शुल्क से मुक्ति मिली।

- कारीगरों के संघों की पाबंदियाँ हटाई गईं।

- यातायात और संचार व्यवस्था सुधारी गई।

- एक जैसी नाप-तौल और एक राष्ट्रीय मुद्रा शुरू की गई।


**5. यूनान के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताएँ।**

उत्तर:

- 15वीं सदी में यूनान ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा बन गया था।

- यूरोप में फैल रहे राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर यूनानियों ने 1821 में आजादी की लड़ाई शुरू की।

- पश्चिमी यूरोप के लेखकों और कवियों ने यूनान को यूरोपीय सभ्यता की जड़ बताकर उसका समर्थन किया।

- मशहूर कवि लॉर्ड बायरन ने पैसे इकट्ठे किए और खुद भी लड़ाई में शामिल हुआ, जहाँ 1824 में बुखार से उसकी मृत्यु हो गई।

- आखिरकार 1832 में यूनान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता मिल गई।


**6. राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका पर टिप्पणी लिखें।**

उत्तर:

- दुनिया भर के राष्ट्रवादी आंदोलनों में महिलाओं ने बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

- फिर भी उदारवादी आंदोलन में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने का मुद्दा विवादित रहा।

- महिलाओं ने अपने संगठन बनाए, अखबार निकाले और राजनीतिक सभाओं में हिस्सा लिया।

- इसके परिणामस्वरूप धीरे-धीरे महिलाओं के अधिकारों को लेकर लोगों की सोच बदलने लगी।


**7. फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने लोगों में एकता की भावना पैदा करने के लिए क्या कदम उठाए?**

उत्तर:

- 'पितृभूमि' और 'नागरिक' जैसे शब्दों से एकता का विचार फैलाया गया।

- एक नया तिरंगा झंडा अपनाया गया।

- जनता द्वारा चुनी गई 'नेशनल असेंबली' बनाई गई।

- राष्ट्र के नाम पर नई परंपराएँ, शपथें और शहीदों का सम्मान शुरू हुआ।

- एक जैसे कानून के लिए केंद्रीय प्रशासन व्यवस्था लागू की गई।

- अंदरूनी टैक्स हटाकर एक जैसी नाप-तौल व्यवस्था लागू की गई।


**8. बाल्कन क्षेत्र में राष्ट्रवादी तनाव क्यों बढ़ा?**

उत्तर:

- बाल्कन क्षेत्र में कई अलग-अलग जातीय समूह रहते थे।

- इसका बड़ा हिस्सा कमज़ोर हो रहे ऑटोमन साम्राज्य के अधीन था।

- स्लाव जातीय समूह उदारवाद और राष्ट्रवाद के विचारों से प्रभावित होकर अपने लिए अलग राष्ट्र माँगने लगे।

- बाल्कन के राज्य एक-दूसरे से जलते थे और ज़्यादा इलाका चाहते थे।

- रूस, जर्मनी, इंग्लैंड और ऑस्ट्रिया जैसी बड़ी ताकतें भी इस इलाके में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहती थीं।


**9. जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन करें।**

उत्तर:

- 1848 में जर्मनी के उदारवादी लोग फ्रैंकफर्ट संसद में मिले, पर उनकी योजना असफल रही।

- प्रशा के प्रधानमंत्री बिस्मार्क ने जर्मनी को एक करने का काम अपने हाथ में लिया।

- सात सालों में प्रशा ने ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ्रांस से तीन युद्ध जीते।

- जनवरी 1871 में वर्साय में एक समारोह में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया।


**10. फ्रांसीसी क्रांति के मुख्य परिणाम क्या थे?**

उत्तर:

- सत्ता राजा के हाथ से निकलकर फ्रांस की जनता के हाथ में आ गई।

- फ्रांस में गणराज्य की घोषणा हुई और राजा को देश छोड़कर भागना पड़ा।

- यह साफ हो गया कि अब देश का भविष्य जनता खुद तय करेगी।

- 21 साल से ऊपर के सभी पुरुषों को वोट देने का अधिकार और काम का अधिकार मिला।

Comments